महिला क्रिकेटर ने 52 गेंदों में जड़ा शतक, बहुत पीछे रह गए रोहित शर्मा; बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Cricket World Record: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बुधवार (25 मार्च) को क्राइस्टचर्च में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी एमिलिया केर ने अपने तूफानी शतक से रोहित शर्मा को बहुत पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कामय कर दिया. तो आइए जानते हैं कि किस महिला खिलाड़ी ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.
तो आपको बता दें कि यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर एमिलिया केर ने बनाया, जिन्होंने अफ्रीका के खिलाफ मैच में सिर्फ 52 गेंदों में शतक पूरा किया. उन्होंने 55 गेंदों में 19 चौके और 1 छक्के की मदद से 105 रन बनाए. इसके साथ एमिलिया केर टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा बार (पुरुष और महिला मिलाकर) 30 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं. वह 11 बार यह कमाल कर चुकी हैं.
रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे
लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और रोमानिया की रेबेका ब्लेक का है, जिन्होंने 9 बार यह कमाल किया है. फिर पुरुष क्रिकेट में रोहित शर्मा, मोहम्मद रिजवान और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं. तीनों ही खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार 7 बार 30 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है.
एमिलिया केर का प्रचंड फॉर्म
अगर एमिलिया केर की पिछली 11 पारियों पर नजर डालें, तो वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी प्रचंड फॉर्म में नजर आ रही हैं. उन्होंने 11 पारियों में 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 669 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं. इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. एमिलिया हाल ही में महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 1000 रन और 100 विकेट लेने वाली खिलाड़ी भी बनी हैं.
मैच का हाल
बात करें मुकाबले की, न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 194/6 रन बोर्ड पर लगाए. इस दौरान टीम के लिए एमिलिया केर सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज रहीं. अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका और तुमी सेखुखुने ने 3-3 सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपनी झोली में डाले.
फिर रन चेज के लिए उतरी अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 102/9 रन ही बना सकी. इस तरह मैच में न्यूजीलैंड को 92 रनों से जीत मिली. न्यूजीलैंड के लिए लीया ताहुहू ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान



