आजमगढ़

Azamgarh news :मामूली कहासुनी में घर में घुसकर धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मुबारकपुर अंतर्गत नेवादा रजानगर निवासी फरीदा खातून पत्नी जलालुद्दीन द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 12.03.2026 की रात्रि लगभग 21:30 बजे उनके पुत्र रेहान की मुहल्ले के अब्दुल अजीम से कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर विपक्षीगण नईम, सलीम, अब्दुल अजीम व अब्दुल कादिर पुत्रगण सगीर निवासीगण उपरोक्त द्वारा वादिनी के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए चाकू-छुरी से रेहान पर जान से मारने की नीयत से कंधे व पीठ पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव में आए वादिनी के पति की अंगुली कट गई तथा वादिनी, उनकी पुत्री व बहुओं को भी चोटें आईं। साथ ही दरवाजे पर खड़ी दोपहिया वाहन संख्या UP 50 Z 0281 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 97/26 धारा 3(5), 333, 352, 109(1), 118(1), 115(2), 324(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान धारा 117(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 25.03.2026 को व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह हे0का0 त्रिलोकी नाथ सिंह द्वारा क्षेत्र में तलाश वांछित अपराधी व चेकिंग के दौरान अमिलो बाजार क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त मो0 नईम पुत्र स्व0 सगीर निवासी नेवादा रजानगर थाना मुबारकपुर पिचरी गेट के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। प्राप्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 10:45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!