खेल

कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने की खबर सामने आई. फ्रेंचाइजी को कई कंपनियों ने मिलकर खरीदा है, जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप भी शामिल है. फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन विक्रम बिड़ला को सौंपी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर अनन्या बिड़ला को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फैंस जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर अनन्या बिड़ला कौन हैं. 

तो आपको बता दें कि अनन्या आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं. बड़े बिजनेस राजवंश में पैदा होने वाली अनन्या ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है, जिसकी बदौलत उनकी निजी नेटवर्थ भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से ज्यादा बताई जा रही है. 

अनन्या बिड़ला एक साथ करती हैं कई काम

बता दें कि अनन्या एक साथ कई काम करने के लिए मशहूर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि, वह बिड़ला ग्रुप के तमाम बिजनेस में डायरेक्टर का किरदार अदा करती हैं, जिसमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड शामिल है. 

17 साल की उम्र में बनी ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ की संस्थापक

अनन्या बिरला ने महज 17 साल की उम्र में ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ की शुरुआत की थी. इसके साथ वह भारत की सबसे कम उम्र की उद्यमियों में से एक बन गईं जिन्होंने एक बड़े पैमाने पर वित्तीय सेवा कंपनी (Financial services company) का निर्माण किया. 

इंटरनेशनल पॉप स्टार

बिजनेस के अलावा, अनन्या बिरला ने एक इंटरनेशनल पॉप स्टार के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है. विश्व स्तर पर 500 मिलियन से ज्यादा स्ट्रीम के साथ वह भारत की सबसे सफल अंग्रेजी पॉप संगीतकारों में से एक हैं. कथित तौर पर अनन्या ने सिर्फ 9 साल की उम्र से ही म्यूजिक सीखने की शुरुआत कर दी थी. 

अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ 1000 से 1700 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. दूसरी तरफ, कोहली की अनुमानित नेटवर्थ 1000 से 1100 करोड़ रुपये के बीच है. हालांकि यह दोनों की नेटवर्थ का आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: शादी के बाद पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, लिया आशीर्वाद

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!