आजमगढ़

Azamgarh news :फर्जी दस्तावेज से विदेश की नागरिकता लेकर भारत में बना मतदाता सरकारी योजनाओं का ले रहा था लाभ

एसआईआर में भी मतदाता के रूप में फार्म भरकर खुद को छिपाने का प्रयास किया

आज़मगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निजामाबाद थाना क्षेत्र में कूट रचित दस्तावेजों के सहारे मलेशिया की नागरिकता हासिल कर भारत में मतदाता बनकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना नाम और पिता का नाम बदलकर न केवल विदेशी नागरिकता ली, बल्कि प्रवासी भारतीय (ओसीआई) होने के बावजूद भारतीय नागरिक के रूप में सुविधाएं भी प्राप्त करता रहा।
पुलिस के अनुसार ग्राम सुराई निवासी मो. कुद्दूस उर्फ कुद्दूस पुत्र अली रजा, जो वर्तमान में मलेशिया से लौटकर गांव में रह रहा था, ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपना नाम बदलकर “मोहम्मद कुद्दूस बिन रज्जाग शाह” कर लिया और मलेशिया की नागरिकता प्राप्त कर पासपोर्ट भी बनवा लिया। इसके साथ ही उसने ओसीआई कार्ड भी हासिल कर लिया था।
जांच में सामने आया कि ओसीआई कार्ड धारक होने के बावजूद आरोपी का नाम ग्राम सुराई की मतदाता सूची में दर्ज था और वह भारतीय नागरिक के रूप में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा था। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान भी उसने मतदाता के रूप में फार्म भरकर अपनी स्थिति को छिपाने का प्रयास किया।
मामले का खुलासा होने पर थाना निजामाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस देकर थाना बुलाया गया, जहां वह अपने परिजनों के साथ उपस्थित हुआ। पूछताछ में संतोषजनक जवाब और साक्ष्य न दे पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!