Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर चोरी के 06 चाँदी के कड़े सहित शातिर चोर गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कंधरापुर थाना अंतर्गत दुबरहन बुजुर्ग निवासी पलकधारी पुत्र फकीर निवासी द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 20.03.2026 को उसका पड़ोसी दुकानदार विरेन्द्र पुत्र चैतू निवासी ग्राम पिपरी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उसके घर में चोरी की नीयत से घुस गया तथा कमरे में रखे बक्से से उसकी पत्नी के 06 चाँदी के कड़े चोरी कर लिया। इस सूचना के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 63/26 धारा 331(3)/305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान दिनांक 24/25.03.2026 की रात्रि में उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त की तलाश के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर सेहदा अंडरपास के निकट पूर्वांचल ढाबा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त विरेन्द्र पुत्र चैतू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये 06 अदद चाँदी के कड़े बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना को स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसने मौका पाकर वादी के घर से कड़े चोरी किये थे तथा पुलिस के डर से उन्हें लेकर अपने घर भागने की फिराक में था।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



