आजमगढ़

Azamgarh news :चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़ जनपद में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद की एंटी रोमियो टीमों द्वारा मंदिरों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपाल/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, सुरक्षा कानूनों एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नवरात्रि के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!