आजमगढ़

Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
विपुल कुमार सिंह पुत्र यशवंत सिंह निवासी पुरा ठकुराई समेंदा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि उनका मोबाइल हैक होने के कारण उनके बैंक खाते से ₹2400/- रुपये की अवैध निकासी हो गई।
इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 3310326005**** दर्ज कराई गई, जो थाना सिधारी पर प्राप्त हुई।
कार्यवाही का विवरण:-
प्राप्त शिकायत पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी सहायता से कार्यवाही की गई।
प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते से निकाली गई ₹2400/- की धनराशि नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
जनजागरूकता संदेश (Cyber Awareness):-
आजमगढ़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि—
01. किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें
02. OTP, बैंक डिटेल, पासवर्ड आदि किसी से साझा न करें
03. संदिग्ध लिंक/एप डाउनलोड करने से बचें
04. साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें
05.याwww.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
06.नजदीकी थाना /साइबर हेल्प डेस्क से तुरंत सम्पर्क करें l

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!