IPL 2026: लगातार बढ़ रही चोटिल खिलाड़ियों की संख्या, CSK-MI से लेकर इन टीमों को हुआ नुकसान

IPL 2026 अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने का सिलसिला जारी है. कई बड़े खिलाड़ियों के खेलने पर संशय बना हुआ है, वहीं कुछ नामी खिलाड़ी पहले ही सीजन से बाहर हो चुके हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को भी चिंता सता रही होगी. खासतौर पर तेज गेंदबाजों के लगातार चोटिल होने की खबरों ने सबको हैरत में डाल दिया है.
अब तक हर्षित राणा, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की वजह से उनकी आईपीएल टीम मुश्किल में पड़ती दिख रही है और चोटिल खिलाड़ियों की सूची में लगातार नए नाम जुड़ते जा रहे हैं. यहां देखिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट जो चोट के कारण या तो बाहर हो गए हैं या सीजन से बाहर हो सकते हैं.
चोटिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेल पाएंगे, जिन्होंने पिछले 2 सीजन में कुल मिलाकर 34 विकेट चटकाए हैं. उनके चोटिल होने से KKR को बहुत बड़ा झटका लगा है. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में चोट आई थी. वहीं तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं. उनकी चोट से चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत बड़ा झटका लगा है.
सैम कर्रन इस साल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे, लेकिन ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जैक एडवर्ड्स अपना IPL डेब्यू करने वाले थे, लेकिन पैर की चोट के कारण फिलहाल उन्हें डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ेगा.
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. चोट के कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 को भी मिस करना पड़ा था. मिचेल स्टार्क, लॉकी फरग्यूसन, मैथ्यू शॉर्ट, ईशान मलिंगा और अथर्व अंकोलेकर मुंबई इंडियंस के लिए इस बार डेब्यू नहीं कर पाएंगे.
- हर्षित राणा
- नाथन एलिस
- सैम कर्रन
- पैट कमिंस
- जैक एडवर्ड्स
- मिचेल स्टार्क
- ईशान मलिंगा
- लॉकी फरग्यूसन
- अथर्व अंकोलेकर
- मैथ्यू शॉर्ट
यह भी पढ़ें:
IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी



