आजमगढ़

Azamgarh news :अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी बहन, उम्र लगभग 23 वर्ष, दिनांक 27.02.2026 को रात्रि लगभग 03:00 बजे घर से किसी के साथ चली गई, जिनका काफी तलाश किया गया, किन्तु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
इस संबंध में दिनांक 28.02.2026 को थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 82/26 धारा 87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह (चौकी प्रभारी बलरामपुर) एवं का0 सुमित कुमार थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त हिमांशु भारती पुत्र बलिराम को दिनांक 18.03.2026 को समय लगभग 12:10 बजे हाफिजपुर चौराहे से आहोपट्टी मार्ग के मध्य पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!