आजमगढ़

Azamgarh news :नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेहनाजपुर, अंतर्गत पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त फूलेन्दर राम द्वारा विभिन्न सरकारी संस्थानों (AIIMS, रेलवे एवं अन्य विभागों) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लिया गया तथा कई किश्तों में लगभग ₹12,00,000/- रुपये प्राप्त कर लिए गए।
नौकरी न दिलाने पर पैसा वापस मांगने पर अभियुक्त द्वारा पैसा वापस न कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0 116/2025 धारा 316(2), 351(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 336(3)/338 बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में दिनांक 18.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
चौकी प्रभारी लालगंज उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्त फूलेन्दर राम पुत्र विरतू निवासी ग्राम बरेहता थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ को उसके गांव के बाहर पक्की सड़क पर समय करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है l

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!