खेल

IPL 2026 के सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन? दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कई रिकॉर्ड और आंकड़े सामने आ रहे हैं. इसी बीच हम आपको बताएंगे कि इस सीजन आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं. दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर है. 

सबसे युवा खिलाड़ी 

तो आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी होंगे, जिनकी मौजूदा उम्र 14 साल है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि आईपीएल की शुरुआत से एक दिन पहले वैभव 15 साल के हो जाएंगे. आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि वैभव 27 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. 

वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. उन्हें फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन यानी 2025 के ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. पहले ही सीजन ने वैभव ने अपने खेल से लोगों को प्रभावित किया था. 

सबसे उम्रदराद खिलाड़ी

बात करें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की, तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं. मौजूदा वक्त में माही की उम्र 44 साल है. धोनी और वैभव की उम्र को देखा जाए, तो दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर नजर आता है.

एमएस धोनी और वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

एमएस धोनी: माही ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा. 

वैभव सूर्यवंशी: युवा वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 7 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 7 पारियों में उन्होंने 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है, जिसमें हाई स्कोर 101 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले LSG को मिली बड़ी खुशखबरी, 156 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले बॉलर हुआ फिट

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!