आजमगढ़

Azamgarh news :जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अहिरौला थाना अंतर्गत सहबानीपुर निवासी राजकुमार उर्फ रामकुमार यादव पुत्र लौटन यादव के विरुद्ध माननीय अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) जनपद आजमगढ़ द्वारा वाद में पारित आदेश दिनांक 29.01.2026 के तहत अभियुक्त को 04 माह के लिए जनपद आजमगढ़ की सीमा से जिला बदर किया गया था। उक्त आदेश की जानकारी अभियुक्त को विधिवत दी गई थी तथा क्षेत्र में डुगडुगी/मुनादी भी कराई गई थी। इसके बावजूद अभियुक्त द्वारा न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए जनपद की सीमा में पाया जाना उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 10 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
दिनांक 16.03.2026 को उ0नि0 यश सिंह पटेल मय उ0नि0 श्याम कुमार दूबे तथा हमराही कर्मचारी हे0का0 इन्द्रमणि पटेल व हे0का0 सुरेन्द्र कुमार निषाद के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर अपराधी राजकुमार उर्फ रामकुमार जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए अहरौला सब्जी मंडी क्षेत्र में मौजूद है।
प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई तथा समय करीब 08:20 बजे अभियुक्त को सब्जी मंडी अहरौला से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 67/26 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!