आजमगढ़

Azamgarh news :साइबर ठगी के रुपये पुलिस ने पीड़ित को कराये वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन निवासी आदर्श पुत्र राम सिंह द्वारा थाना कोतवाली स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके क्रेडिट कार्ड से उसकी जानकारी के बिना लगभग 48,000 रुपये की धनराशि कट गई है।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर साइबर हेल्प डेस्क, थाना कोतवाली द्वारा प्रकरण की जांच की गई। जांच के उपरांत कोतवाली साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक/पोर्टल के माध्यम से उक्त धनराशि को होल्ड कराया गया तथा नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए 48,000 रुपये की पूरी धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
इस पर आवेदक द्वारा आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आवेदक को भविष्य में साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया कि यदि कभी भी साइबर फ्रॉड की घटना होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in
वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें, या अपने नजदीकी थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क को सूचित करें।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!