खेल

‘कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाया…’, टी20 वर्ल्ड कप विजेता सूर्यकुमार यादव ने अचानक क्यों दिया ऐसा बयान?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले सूर्या तीसरे कप्तान बने थे. लेकिन अब खिताब जीतने के बाद सूर्या ने अचानक बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘उन्होंने कोशिश तो बहुत की, लेकिन वह कुछ कर नहीं पाए.’ तो आइए जानते हैं कि सूर्या ने ऐसा क्यों कहा. 

तो आपको बता दें कि सूर्या ने इंटरनेशनल लेवल पर तीनों फॉर्मेट खेलने को लेकर बात की. सूर्या ने बताया कि उन्हें वनडे क्रिकेट ज्यादा रास नहीं आया. बाकी रेड बॉल क्रिकेट पर उन्होंने कहा कि 10-12 साल तक रेड बॉल क्रिकेट खेला है. सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में वह सिर्फ एक ही पारी खेल सके थे. 

टेस्ट क्रिकेट पर क्या बोले सूर्या?

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “आपको वही मिलता है, जो किस्मत में लिखा होता है. मैंने रेड बॉल से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया और 10-12 साल तक रणजी ट्रॉफी खेली. मुंबई में बहुत रेड बॉल क्रिकेट खेला. अगर आप मुंबई में पले बढ़े हैं, तो रेड बॉल से ही शुरुआत करते हैं.”

वनडे में कुछ खास नहीं कर पाया 

सूर्या ने आगे व्हाइट बॉल क्रिकेट को लेकर बात करते हुए कहा, “जब व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया तो झुकाव उसकी तरफ हो गया. फिर टी20 में दिलचस्पी हुई. मैंने वनडे क्रिकेट में भी अच्छा करने की कोशिश की, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाया. टी20 क्रिकेट जैसा चल रहा है, उसमें हाथ सेट हो गया है, ऐसा बोल सकते हैं.”

टेस्ट में वापसी पर क्या बोले सूर्या?

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर बात करते हुए सूर्या ने कहा, “मुझे बहुत खुशी होगी, क्योंकि जैसा मैंने बताया कि 2010 से 2020 तक लाल बॉल क्रिकेट से खेला है. 10 साल तक रेड बॉल से खेलना बहुत लंबा वक्त होता है. इस फॉर्मेट से बहुत लगाव है. स्वाभाविक है कि अगर मौका मिले तो टेस्ट क्रिकेट कौन नहीं खेलना चाहेगा.”

 

यह भी पढ़ें: IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!