खेल

संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन और उनकी पत्नी चारुलता सैमसन का अपने गृह राज्य केरल लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. 9 मार्च को जब वह तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां हजारों फैंस उनका इंतजार कर रहे थे.

भारतीय टीम को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया था. ऐसे में उनके घर वापसी के मौके को फैंस ने किसी उत्सव से कम नहीं रहने दिया. एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे भी लगाए.

पत्नी का क्यूट जेस्चर हुआ वायरल

सैमसन के स्वागत के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनकी पत्नी चारुलता सैमसन एयरपोर्ट से बाहर आती दिखाई देती हैं. वह बाहर खड़े फैंस की ओर इशारा करते हुए बताती हैं कि संजू सैमसन जल्द ही बाहर आने वाले हैं. कुछ ही पलों बाद सैमसन की एंट्री होती है और वहां मौजूद भीड़ जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत करती है. जिसके बाद उनकी पत्नी का यह क्यूट जेस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है.

मुश्किल दौर के बाद शानदार वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही. साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद विश्व कप के शुरुआती मैचों में भी वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे.

हालांकि सुपर-8 चरण में उन्हें ओपनर के तौर पर मौका मिला और उन्होंने इस अवसर को शानदार तरीके से भुनाया. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और इसके बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे.

फाइनल में बनाया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली. यह पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर माना जा रहा है. पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया. अब अपने घर लौटने पर उन्हें मिला यह भव्य स्वागत उनके शानदार सफर का खास पल बन गया है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!