Azamgarh news :दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के आरोप में 03 आरोपी व 01 आरोपिता गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जीयनपुर पर पीड़ित ने एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री को दहेज में बड़ी गाड़ी व नगदी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 523/2025 धारा 85/80 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. जगदीश कुमार उर्फ छांगुर पुत्र फूलचन्द (पति) 2. श्रीमती रमावती पत्नी फूलचन्द (सास) 3. फूलचन्द पुत्र अज्ञात (ससुर) 4. संजीव कुमार पुत्र फूलचन्द (देवर) निवासीगण सुभाष चन्द्र बोस नगर वार्ड नं0 02 अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।आज दिनांक 09.03.2026 को उ0नि0 अजय यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. जगदीश पुत्र फूलचन्द 2. फूलचन्द पुत्र गनेश 3. संजीव कुमार पुत्र फूलचन्द तथा अभियुक्ता 4. रमावती देवी पत्नी फूलचन्द निवासीगण सुभाष चन्द्र बोस नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को गोगा साव तिराहा अजमतगढ़ से समय करीब 11:15 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



