आजमगढ़

Azamgarh news :युवती को भगाने व दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाने पर पीड़ित द्वारा थाना स्थानीय पर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें अज्ञात मोबाइल नंबर धारक द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में सूचना दी गयी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 मुरारी मिश्र द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान अपहृता को दिनांक 08.03.2026 को सकुशल बरामद किया गया। अपहृता के बयान एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87, 64(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त मो0 कैफ पुत्र मो0 बकरीदू निवासी शिवली थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
आज दिनांक 09.03.2026 को उ0नि0 मुरारी मिश्र मय हमराह थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नीबी अंडरपास के पास से अभियुक्त मो0 कैफ पुत्र मो0 बकरीदू निवासी शिवली थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को समय करीब 11:50 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!