आजमगढ़

Azamgarh news :दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कप्तानगंज थाने पर पीड़ित द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.10.2025 को समय करीब 05:00 बजे शाम उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गयी। काफी तलाश एवं खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 334/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 प्रिंस मिश्रा द्वारा प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)V एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ गोलू यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी बैदरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
आज दिनांक 09.03.2026 को थानाध्यक्ष जयप्रकाश थाना कप्तानगंज मय हमराहीयान द्वारा मुखबिर की सूचना पर खीरीडीहा मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ गोलू यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी बैदरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को धारा 137(2) बीएनएस, 65(1) बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के अपराध का बोध कराकर समय करीब 11:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!