खेल

पहले भारत और पाकिस्तान… अब श्रीलंका का हेड कोच बना ये दिग्गज; सनथ जयसूर्या को किया रिप्लेस

Sri Lanka New Head Coach: श्रीलंका के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कप काफी खराब गुजरा. टीम ने ग्रुप चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई. लेकिन सुपर-8 में टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी, जिसके चलते श्रीलंका टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी. टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या के इस्तीफे की खबर सामने आई थी. अब टीम ने एक ऐसे दिग्गज को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है, जो भारत और पाकिस्तान के भी कोच रह चुके हैं. 

आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) को पुरुष नेशनल टीम का कोच बना दिया है. नए कोच का कार्यकाल 15 अप्रैल से शुरू होगा. 

अफ्रीकी दिग्गज ने 2008 से 2011 तक भारत के हेड कोच की भूमिका निभाई. इसी बीच टीम इंडिया ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के लिए व्हाइट बॉल हेड कोच के रूप में भी काम किया है. 2011 से 2013 के बीच उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए भी हेड कोच का काम किया है. कर्स्टन की कोचिंग में अफ्रीका तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम भी बनी. 

हाल ही में समाप्त हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में गैरी कर्स्टन ने नामीबिया के लिए सलाहकार का किरदार अदा किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका के लिए उनका कार्यकाल कैसा रहता है. उन्होंने टीमों को शिखर तक पहुंचाने का काम किया है. 

गैरी कर्स्टन का करियर 

गौरतलब है कि गैरी कर्स्टन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में दक्षिण अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट और 185 वनडे खेले. टेस्ट की 176 पारियों में अफ्रीकी बल्लेबाज ने 45.27 की औसत से 7289 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 21 शतक और 34 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 275 का रहा. इसके अलावा उन्होंने वनडे की 185 पारियों में 40.95 की औसत से 6798 रन स्कोर किए. इस फॉर्मेट में कर्स्टन ने 13 शतक और 45 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 188*  का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? रकम कर देगी हैरान; टी20 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!