Azamgarh News:आजमगढ़ में 1 मार्च को रूट डायवर्जन, सुबह 4 से 9 बजे तक रहेगा प्रभावी


आजमगढ़ में 1 मार्च को रूट डायवर्जन, सुबह 4 से 9 बजे तक रहेगा प्रभावी
आजमगढ़ पुलिस ने जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए 1 मार्च 2026 को अस्थायी रूट डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था थाना रानी की सराय क्षेत्र में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के मद्देनजर की गई है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 मार्च को प्रातः 04:00 बजे से 09:00 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से किया जाएगा।
डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
वाराणसी एवं जौनपुर से NH-128 के माध्यम से आने वाले वाहन कोटिला होते हुए कस्बा रानी की सराय से सेमरा अंडरपास होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
आजमगढ़ से जौनपुर एवं वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन सेमरा अंडरपास से होकर कस्बा रानी की सराय और फिर कोटिला मार्ग से गुजरेंगे।
भंवरनाथ की ओर से आने वाले वाहन भी सेमरा अंडरपास, कस्बा रानी की सराय और कोटिला मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिस का सहयोग करें तथा संभावित असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।



