राज्य

Jharkhand News: 22 साल की कल्पना कुमारी बनीं सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद, गिरिडीह में नई मिसाल

झारखंड के गिरिडीह जिले में नगर निकाय चुनाव मतगणना का रिजल्ट आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा 22 साल की कल्पना कुमारी के बारे में हो रही है। कल्पना कुमारी बड़की सरैया के वार्ड नंबर 6 से वार्ड पार्षद के रूप में विजय हुई है। वह जिले भर में जीते हुए प्रत्याशियों में सबसे कम उम्र की हैं और अभी भी छात्रा हैं. कल्पना जियोलॉजी में पीजी कर रही है. जीतने के बाद उन्होंने युवा पीढ़ी को इलेक्टरल पॉलिटिक्स में आने के लिए प्रेरित भी किया.

‘लोगों ने मुझे अपने घर की बेटी-बहन समझा’- कल्पना कुमारी

इस दौरान कल्पना ने बताया कि उन्होंने वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़ा और सभी लोगों ने उन्हें अपने घर की बेटी, बहन समझ कर वार्ड पार्षद के लिए भी चुना और 239 वोट देकर सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद बनाया. कल्पना ने कहा, “जिस प्रकार से मुझे वार्ड की जनता ने जिताया है, मैं हमेशा वार्ड नम्बर 6 की जनता के विकास के लिए तत्पर रहूंगी और ये हमारी नहीं वार्ड नम्बर 6 की जनता की जीत है.”

कल्पना ने बताया कि जब वे चुनाव के लिए खड़ी हुईं तो उनके सामने बहुत सारी चुनौतियां आईं, जैसे कि- लड़की है शादी होगी तो ससुराल चली जाएगी. शादी को लेकर बहुत ज्यादा अफवाह भी फैलाई गईं, लेकिन उन्होंने इन सभी बातों को दरकिनार करके अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया और आज उन्हें जनता ने सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद चुना.

नगर निगम चुनाव में हारे कई दिग्गज

कल्पना ने कहा कि युवाओं और खासकर लड़कियों को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित करना चाहिए, तब जाकर क्षेत्र का विकास हो पाएगा. वहीं इस नगर निगम चुनाव में कई बड़ी हस्तियों को हार का सामना भी करना पड़ा है और कई राजनीतिक सूरमाओं की साख पर जानत की वोट ने ग्रहण लगा दिया है. कल्पना ने यह भी कहा कि जो जनता से जुड़ेगा उसे जानता भी प्यार देगी,.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड नंबर 6 को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सुंदर वार्ड बनाने की दिशा में प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवाओं की भागीदारी से क्षेत्र में नई सोच और नई ऊर्जा आएगी. कल्पना कुमारी की जीत को सरिया में बदलाव और विश्वास के नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!