आजमगढ़

Azamgarh News: मार्टीनगंज एसडीएम कार्यालय का कथित वीडियो वायरल, एसडीएम ने बताया साजिश — जांच जारी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़। जनपद के मार्टीनगंज तहसील से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एसडीएम के चेंबर का है, जिसमें मेज पर शराब की बोतल, पानी की बोतलें, नमकीन का पैकेट और गिलास रखे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे से सिगरेट लेते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इस संबंध में मार्टीनगंज की एसडीएम दिव्या सिकरवार ने वीडियो को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि बिजली गुल होने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके चेंबर में शराब की बोतल, पानी की बोतलें और गिलास रख दिए गए। जैसे ही बिजली आई, उसी समय वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
एसडीएम के अनुसार प्रथम दृष्टया यह पूरी घटना सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!