Santkabir Nagar News: संतकबीर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, 3 युवकों की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र में वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. मटियारी गोरखपुर से तिलजा बारात गई थी शादी समारोह से लौटते समय अर्टिगा कार रोड साइड पड़ी गिट्टियों में जाकर फिसल गई और बेकाबू होकर पास ही लगे बिजली खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार फिसलते हुए एक मकान की दीवार में घुस गई.
हादसे में कार में सवार 6 में से 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी 3 भी घायल हो गए जिनका इलाज़ डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में चल रहा है. एक की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिसके चलते हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
शादी समारोह के लिए निकले थे सभी
जनाकिर के मुताबिक, मेंहदावल थाना क्षेत्र के बढ़या ठाठर निवासी सर्वेश पांडेय उर्फ पिंटू (23), पिंडारी कला निवासी दुर्गेश गुप्ता (25) और बिशनपुर निवासी श्रवण शर्मा (24) अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम निकले थे.इसी दौरान उनकी कार की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की बाएं हिस्से की बॉडी पूरी तरह से गायब हो गई. दोनों दरवाजे भी उखड़कर अलग हो गए. कार के बायें हिस्से में बैठे सर्वेश, दुर्गेश और श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई.
मौके पर पहुंची पुलिस सभी को पहुंचाया अस्पताल
सूचना पर मेंहदावल थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकालकर पहले सीएचसी मेहंदावल पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतकों में मिंटू पांडे, निवासी बढ़या ठाठर, दुर्गेश गुप्ता, निवासी पिंडारी कला और श्रवण शर्मा, निवासी बिशनपुर शामिल हैं. मृत घोषित होने के बाद सर्वेश, दुर्गेश और श्रवण के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.
घायलों में शिवम पुत्र लालचंद्र निवासी बढ़या ठाठर को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है. जबकि इंद्रजीत यादव पुत्र मुन्नी, निवासी पिंडारी मेंहदावल और एक अन्य को डिस्चार्ज कर दिया गया है.
Input By : पंकज गुप्ता



