खेल

दूसरी बार पापा बनने वाला है ये स्टार क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के बीच आई खुशखबरी

Matt Henry Wife: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि करके बताया कि मैट हेनरी की छुट्टी की मांग को मंजूरी मिल गई है. वो इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद घर लौट जाएंगे. हेनरी पहले ही एक बेटी के पिता हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो हेनरी अब तक टूर्नामेंट में कुल 6 विकेट ले चुके हैं.

मैट हेनरी ने साल 2020 में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड हॉली कारन से शादी रचाई थी. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम एनाबेल रोज हेनरी है. अब हेनरी और हॉली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने इस कपल को शुभकामनाएं दीं.

क्या टी20 वर्ल्ड कप से हो जाएंगे बाहर?

न्यूजीलैंड आज इंग्लैंड को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा. दूसरी ओर इंग्लैंड के पास खोने को कुछ नहीं है, जो पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है. हालांकि इंग्लैंड की हार से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. कोच रॉस वॉल्टर ने अपडेट देकर बताया कि अगर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जाती है तो मैट हेनरी दोबारा टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण साफ है. उसके अभी 3 अंक हैं और आज इंग्लैंड पर जीत दर्ज करके न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा. इससे वह नया केवल अंतिम-4 में पहुंच जाएगा बल्कि सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में टॉप भी करेगा.

मैट हेनरी की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में 40 मैच खेलकर 49 विकेट लिए हैं. आज इंग्लैंड के खिलाफ एक विकेट लेकर वो टी20 में 50 विकेट पूरे कर लेंगे.

यह भी पढ़ें:

‘युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक…’, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!