खेल

‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में…’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश

2026 टी20 वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम भारत की है, इसमें दुनियाभर में किसी को कोई शक नहीं होगा. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली हार से भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम को अपने मैच तो बड़े अंतर से जीतने ही हैं, साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी कुछ हद तक निर्भर रहना होगा. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहा है कि इंशाअल्लाह टीम इंडिया में फाइनल में जाएगी. 

इंशाअल्लाह जरूर फाइनल में जाएगी- यूसुफ पठान

पूर्व क्रिकेटर और टीएमएसी से सांसद यूसुफ पठान ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “भारतीय टीम को वापसी करना आता है. टीम शानदार वापसी करेगी. हमें उम्मीद है कि भारत चेन्नई में अच्छे अंतर से जीत हासिल करेगा. जिम्बाब्वे भी अच्छा क्रिकेट खेल रही है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारतीय टीम हमेशा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करती है.” वहीं उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय टीम 2026 टी20 विश्व कप के फाइनल में जाएगी. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “इंशाअल्लाह जरूर फाइनल में जाएगी.”

भारत के लिए ऐसे हैं समीकरण 

1- टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. जीत के साथ ही टीम इंडिया को नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना है. ऐसे में जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए. 

2- वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका से हारे, भारत को इसकी भी दुआ करनी होगी. अगर वेस्टइंडीज की टीम दक्षिण अफ्रीका से हार जाती है तो फिर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

3- अगर भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज, तीनों 2-2 जीत यानी चार-चार प्वाइंट्स के साथ सुपर-8 स्टेज फिनिश करते हैं तो फिर नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा. अभी टीम इंडिया अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है. वेस्टइंडीज पहले, दक्षिण अफ्रीका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!