आजमगढ़

Azamgarh news :युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर अंतर्गतआवेदिका द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 12.02.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे अभियुक्त मोनू राजभर पुत्र चंदलाल राजभर, निवासी ग्राम रंगडीह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस व धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
आज दिनांक 24.02.2026 को उ0नि0 उदय बहादुर यादव मय हमराह के साथ क्षेत्र में देखभाल, जांच प्रार्थना पत्र व लंबित विवेचना में मामूर थे। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा कस्बा फत्तेहपुर मोड़ पर पहुंचकर अभियुक्त मोनू राजभर पुत्र चंदलाल राजभर निवासी ग्राम रंगडीह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 14.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!