राज्य

मुजफ्फरपुर: महिला टीचर शाइस्ता प्रवीण ने दिया बच्चे को जन्म, ‘मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ’

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में महिला शिक्षिका और एक प्राइवेट स्कूल के संचालक मामले में नया मोड़ आ गया है. शादी करने की तस्वीर वायरल होने के बाद महिला शिक्षिका ने एक बच्चे को जन्म दिया है. औराई पुलिस ने महिला शिक्षिका शाइस्ता प्रवीण को एक नवजात बच्चे के साथ बरामद कर लिया है. वह सीतामढ़ी जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती है. अभी उसका इलाज चल रहा है. वहीं स्कूल संचालक अभी भी फरार चल रहे हैं.

भाई ने बहन के जबरन धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

बता दें कि तीन दिन पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग और फिर अपहरण के आरोप मामले में नया मोड़ आने से घमसान मच गया है. बता दें कि इस मामले में शिक्षिका के भाई ने बहन का अपहरण करके जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी का आरोप लगाया था. इसी बीच में अब शिक्षिका शाइस्ता ने एक बच्चे को जन्म दिया है.

महिला टीचर शाइस्ता प्रवीण ने क्या कहा?

महिला टीचर शाइस्ता प्रवीण का कहना है कि आप समय का इंतजार करें, हम सब कुछ बताएंगे. उन्होंने कहा, ”भला मेरे पति मुझे क्यों भगाएंगे, मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ है, मैं अपनी मर्जी से आई हूं और शादी करके बहुत खुश हूं.” बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका ने तीन दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था.

स्कूल डायरेक्टर ने शिक्षिका से रचाई थी शादी!

दरअसल बीते दिनों औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक निजी स्कूल के संचालक ने अपनी ही स्कूल की शिक्षिका के साथ नेपाल के मंदिर में कथित तौर से शादी रचाई थी. वहीं इस शादी की तस्वीर वायरल होने होने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया जिसके बाद शिक्षिका के भाई ने इस मामले में अपहरण और धर्म परिवर्तन करने के आरोप में स्कूल संचालक सहित कई लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

इस मामले को लेकर औराई थाना की प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया, ”प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान में एक सूचना मिली थी कि महिला शिक्षिका सीतामढ़ी जिले के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं, जिसके बाद उन्हें बरामद कर लिया गया .है अभी उनका इलाज चल रहा है. उसने एक बच्चे को जन्म दिया है. जबकि स्कूल संचालक अब भी फरार चल रहे हैं.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!