राज्य

लखनऊ नीला ड्रम केस: रावण के किरदार से प्रभावित था अक्षत! एक महिला को लेकर पिता से होता था विवाद

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में  मानवेंद्र सिंह की हत्या मामले में कुछ और जानकारी सामने आई है. मानवेंद्र की हत्या का आरोपी बेटा अक्षय घर के पास की रामलीला में रावण का किरदार निभाता था. पिछले साल की रामलीला में उसने रावण का रोल अदा किया था. घर के पास ही एक पार्क में रामलीला होती है. मृतक पिता की भी अहम भूमिका होती थी. कहा जा रहा है कि आरोपी बेटा रावण पात्र से प्रभावित था.

हत्या के कई कारण सामने आए!

अभी तक हत्या करने के कई ‘कारण’ सामने आए हैं. आरोपी बेटा पहले भी पैसों का कमांड अपने हाथों में लेने की कोशिश कर चुका है। 3 साल पहले उसने अपने पिता से पैसे ऐंठने की कोशिश की थी।

वहीं, एक महीने पहले गहनों की चोरी हुई. बाद में गहने घर से ही बरामद हुए. तब भी बाप और बेटे में विवाद हुआ था. इसके अलावा लड़के की मां और पिता में 9 साल पहले विवाद हुआ था जिसके बाद मां ने जहर खा लिया था.

पिता और पुत्र में अकसर किसी महिला को लेकर विवाद होता था. अभी हाल में ही शराब के कारोबार को पिता ने बढ़ाया था, उसमें भी बेटा दखल देता था. ये भी बात सामने आई है कि पिता बेटे को नीट की तैयारी के लिए कहता था लेकिन बेटा बिज़नेस करना चाहता था.

कैसे हुआ मामले का खुलासा

20 फरवरी से 49 वर्षीय मानवेन्द्र सिंह अचानक अपने साथियों को नहीं दिख रहे थे. पड़ोस के लोगों ने पूछा तो बेटे ने कहा कि उसके पिता दिल्ली गए हैं और 21 फरवरी को वापस आएंगे. 21 फरवरी के बाद भी नहीं तो फोन किया गया. फोन स्विच ऑफ आया. पड़ोसियों ने बेटे पर फिर से दबाव बनाया और पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस बीच बेटे ने कहा कि पिता ने आत्महत्या कर ली है. बाद में जब पुलिस को शक हुआ तब वो बात सामने आई. आरोपी बेटा पुलिस की हिरासत में है और जांच जारी है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!