राज्य
दिल्ली में करवट ले रहा मौसम, फरवरी में ही गर्मी का अहसास! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

<p style="text-align: justify;">दिल्ली में फरवरी के महीने से ही गर्मी शुरू हो गई है. 21 फरवरी को राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है, इसलिए <a title="मौसम" href="https://www.abplive.com/weather" data-type="interlinkingkeywords">मौसम</a> अच्छा रहेगा. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास रहेगा.</p>
<p style="text-align: justify;">जरूरी बात यह है कि यह तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक ज्यादा माना जा रहा है. दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक रहेगी. आईएमडी के मुताबिक बारिश या आंधी की कोई आशंका नहीं है.</p>
<p style="text-align: justify;"> </p>



