भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, ‘अर्थव्यवस्था के हवाले से हम बहुत…’

भारत और अमेरिका की बीच होने जा रही ट्रेड डील पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की चीफ महबूबा मुफ्ती ने चिंता जताई है. महबूबा मुफ्ती का मानना है कि दोनों देशों के बीच होने वाली इस डील से जम्मू-कश्मीर अर्थव्यवस्था के हवाले से पस्त हो जाएगा.
प्रेस कांफ्रेंस में इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील पर अपना मत पेश करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर पर जो असर पड़ेगा, उसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है. बागवानी केवल रोजगार नहीं देती बल्कि इससे हमारे बच्चों की पढ़ाई होती है. लाखों की तादाद में नौजवानों के रोजगार का यही साधन है. अगर यह डील आगे बढ़ती है तो अर्थव्यवस्था के हवाले से हम बहुत पस्त हो जाएंगे.
#WATCH | Srinagar: PDP chief Mehbooba Mufti says “… It is very difficult to gauge what impact the India-US trade deal will have on Jammu and Kashmir… Horticulture doesn’t just provide employment; it also funds our children’s education… This is the only means of employment… pic.twitter.com/l8xxIjUU0A
— ANI (@ANI) February 20, 2026
‘हमारे सेब अमेरिका से मुकाबला नहीं कर सकते’- महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा, “हमारे सेब अमेरिकी सेबों से मुकाबला नहीं कर सकते क्योंकि अमेरिका में किसानों को 30 हजार से 40 हजार डॉलर तक सब्सिडी दी जाती है. अमेरिका अपने किसानों को 60 से 70 फीसदी इंश्योरेंस देता है. फसल खराब होने पर सरकार भरपाई करती है. मार्केट में दाम कम हो जाएं तो भी किसानों को सरकार से मदद मिलती है. हमारे पास ऐसा कुछ नहीं है.”
‘पीयूष गोयल को आगाह किया था’- महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, “इससे पहले यूरोपियन यूनियन के साथ भी एक डील हुई थी. फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट हो गया. उसके बाद भी मैंने पीयूष गोयल से बात की थी और उन्हें खबरदार किया था कि इससे जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा. लाखों की तादाद में युवाओं को रोजगार मिलता है.”
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के काफी लोगों ने अपनी जमीन को बागों में कंवर्ट कर दिया था. पहले ही यहां ईरान का सेब आ चुका है, जिसकी वजह से बाजार में तूफान मचा हुआ है. हमारा सेब अमेरिका से कंपीट कैसे करेगा?



