Azamgarh news :22 फरवरी को महाराज सुहेलदेव राजभर के जयंती समारोह में शामिल होंगे मंत्री अनिल राजभर


रिपोर्टर चंद्रेश अतरौलिया आजमगढ़
आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया स्थित अपने कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा आज प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि आगामी 22 फरवरी को आज़मगढ़ के फूलपुर पवई विधानसभा के माहुल के टिकुरिया के मैदान में महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई जाएगी। इसके साथ ही वृहद जनसभा भी की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मौजूद रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया कि लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। वहीं जब उनसे यह सवाल किया गया कि उसी दिन उनके सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा भी जनता इंटर में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इसका जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा कार्यक्रम काफी पहले से तय कर दिया गया था। उसी दिन मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी को अपना कार्यक्रम नहीं करना चाहिए था। उन्हें अपना कार्यक्रम आगे-पीछे कर देना चाहिए। जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा आज़मगढ़ में दसो सीटों पर जीत दर्ज करेगी।



