खेल

अपने बर्थडे पर माहिका ने सरेआम हार्दिक पांड्या पर लुटाया प्यार, सेलिब्रेशन का खास वीडियो आया सामने

Mahieka Sharma 25th Birthday Video: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे हैं. टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने ग्रुप चरण का आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था, जिसमें हार्दिक ने 30 रनों की पारी खेली. हार्दिक की इस पारी की काफी चर्चा हुई थी. लेकिन अब हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) को लेकर चर्चा ज्यादा तेज हो चुकी है.  

दरअसल बीते गुरुवार (19 फरवरी) माहिका का 25वां जन्मदिन था. बर्थडे के मौके पर हार्दिक ने इंस्टा स्टोरी के जरिए माहिका को बड़े ही खास और रोमांटिक अंदाज में विश किया था. अब माहिका के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह सरेआम हार्दिक पर प्यार लुटाती हुई दिख रही हैं. 

सेलिब्रेशन का खास वीडियो आया सामने

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि माहिका केक काटती हैं. फिर सबसे पहले अपने बगल में खड़े हार्दिक पांड्या को खिलाती हैं. माहिका का इस तरह से हार्दिक पर प्यार लुटाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

एक दूसरे के काफी करीब 

धीरे-धीरे हार्दिक और माहिका में नजदीकी बढ़ती जा रही है. पहले दोनों को एक दूसरे के साथ देखा जा जाता था. अब दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आने लगे हैं. दोनों का प्यार दुनिया के सामने आ चुका है. हार्दिक और माहिका सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर कर रहते हैं. 

हार्दिक पांड्या ने शेयर किया खास वीडियो

गौरतलब है कि हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की. वीडियो में वह माहिका के साथ नजर आए. दोनों को एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया. वीडियो के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिंसेस. 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए शुक्रिया. आप मेरे जानने वाली सबसे शानदार इंसान हैं. आई लव यू.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!