आजमगढ़

Azamgarh news :अपहरण एवं पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश तिवारी
थाना मेंहनगर पर वादी द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 28.01.2026 को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। काफी खोजबीन के उपरांत भी उसका पता नहीं चल सका।
उक्त सूचना के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 64 बीएनएस तथा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 18.02.2026 को उ0नि0 आदिल खाँ मय हमराह हे0का0 धन्नंजय चौधरी क्षेत्र में रवाना होकर तलाश वांछित अभियुक्त/दबिश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त—
रोशन पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गौरा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को अक्षैबर नहर पुलिया, थाना मेंहनगर क्षेत्र से समय लगभग 11:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!