आजमगढ़

Azamgarh News: यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर बढ़ा विवाद, भुअर अखाड़ा ने दी ‘महाभारत’ की चेतावनी।

​आजमगढ़। मनोरंजन जगत में जातियों को निशाना बनाने का चलन अब एक बड़े सामाजिक टकराव का रूप लेता जा रहा है। ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के बाद अब फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश भड़क गया है। आजमगढ़ के विश्वप्रसिद्ध भुअर अखाड़े ने इस फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे किसी भी कीमत पर रिलीज न होने देने का संकल्प लिया है।
​अखाड़े के संचालक विजय शंकर यादव ने फिल्म की सामग्री पर गहरा ऐतराज जताते हुए कहा कि कला के नाम पर किसी समाज की अस्मिता को टारगेट करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि फिल्म की 27 तारीख की प्रस्तावित रिलीज पर रोक लगाने के लिए वे उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर रहे हैं।
​कल अखाड़े पर जुटे सैकड़ों युवाओं और पहलवानों ने एक सुर में विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद जितेन्द्र यादव, वीरू यादव, नीरज यादव और संजय जैसे युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म प्रदर्शित हुई तो ‘ईंट से ईंट बजा दी जाएगी’ और परिणाम ‘महाभारत’ जैसा होगा। अखाड़ा प्रबंधन ने आगामी 21 तारीख को आजमगढ़ के अंबेडकर पार्क में विशाल धरने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पर इस मुहिम को देशव्यापी समर्थन मिल रहा है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!