Maharashtra: ‘…तो बेचैनी और बढ़ेगी’, अजित पवार के निधन पर सवाल उठा रहे रोहित को मिला सुप्रिया सुले का साथ

बारामती प्लेन हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन अब बड़े सवालों के घेरे में है. हादसा 28 जनवरी को बारामती में हुआ और इसके बाद शरद पवार वाली एनसीपी पार्टी इस मामले पर कई तरह के सवाल खड़ चुकी है. एक तरफ जहां एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार इसे पूरी तरह राजनीति से परे एक हादसे बता चुके हैं वहीं, दूसरी ओर नेता रोहित पवार अजित पवार ने निधन पर प्रेस वार्ता कर सिलसिले वार तरीके से सवाल पूछे जा रहे हैं. वहीं अब उन्हें लंबे समय से इस मामले पर चुप्पी साधे एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले का भी साथ मिल गया है.
सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, जो अब तक इस मुद्दे पर चुप थीं, उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा, “प्यारे अजितदादा की एक्सीडेंट में दुखद मौत से पूरे महाराष्ट्र में शॉक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर कई तरह के शक और आशंकाएं जताई जा रही हैं. लोगों की भावनाएं बहुत ज़्यादा हैं, और लोग अभी भी गहरे दुख में हैं.
उन्होंने लिखा, “MLA रोहित पवार बहुत सोच-समझकर और रिसर्च करके कई बातें, फैक्ट्स और सवाल उठा रहे हैं. लोगों को इनके जवाब मिलने चाहिए. अगर अधिकारी इन जवाबों को देने में देरी करते हैं, तो बेचैनी और बढ़ेगी. इसे बढ़ने से रोकने के लिए, यह बहुत जरूरी है कि इस घटना का सच पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट तरीके से जनता के सामने आए.”
आदरणीय अजितदादा यांच्या अपघाती मृत्यूनंतर संबंध महाराष्ट्राला धक्का बसलेला आहे. समाजमाध्यमांतून अनेक शंका-कुशंका व्यक्त केल्या जात आहेत. जनभावना अतिशय तीव्र असून लोक अजूनही शोकाकूल अवस्थेत आहेत. या पार्श्वभूमीवर आमदार रोहित पवार (@RRPSpeaks) हे अतिशय अभ्यासपूर्ण पद्धतीने काही…
— Supriya Sule (@supriya_sule) February 19, 2026
सुरक्षा और पारदर्शिता की मांग
सुप्रिया सुले के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि रोहित पवार द्वारा उठाए जा रहे सवालों को पार्टी के भीतर भी समर्थन मिल रहा है. उन्होंने पारदर्शी जांच, समयबद्ध जवाब और रोहित पवार को सुरक्षा देने की मांग पर जोर दिया है.



