देश

छिंदवाड़ा में गरजे टी. राजा सिंह, टीपू सुल्तान को बताया शैतान; ओवैसी और ममता बनर्जी को दी कड़ी चेतावनी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सोमवार (16 फरवरी, 2026) को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह ने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में विपक्ष और ऐतिहासिक तथ्यों पर तीखे हमले किए.

इस दौरान उन्होंने टीपू सुल्तान, AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी, जनसंख्या नियंत्रण, घुसपैठ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, लव जिहाद, गौरक्षा के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को लेकर टिप्पणी की.

हिंदू गर्जना रैली में टी. राजा सिंह ने किया संबोधित

छिंदवाड़ा के आयोजित हिंदू गर्जना रैली में MLA टी. राजा सिंह ने टीपु सुल्तान पर हमला करते हुए उसे देशभक्त मानने से इनकार किया और उसे शैतान करार दिया. उन्होंने दावा किया कि टीपू की तलवार पर काफिरों का खून पीने की बात लिखी थी और उसने ब्राह्मणों का कत्लेआम किया था.

वहीं, उन्होंने हैदराबाद से AIMIM के नेताओं असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी को भी ललकारा. वंदे मातरम का विरोध करने पर ओवैसी पर निशाना साधते हुए टी. राजा सिंह ने कहा, ‘वंदे मातरम गाना होगा, वरना यहां से जाना होगा.’ उन्होंने ओवैसी को औकात में रहने तक की चेतावनी दे डाली.

जनसंख्या नियंत्रण और घुसपैठ पर दी चेतावनी

टी. राजा सिंह ने सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने और हिंदुओं को ‘फ्रीडम’ (छूट) देने की मांग की, ताकि घुसपैठियों को ठिकाने लगाया जा सके. उन्होंने हिंदुओं की घटती आबादी और मुस्लिम समुदाय की बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई. इसके अलावा, पाकिस्तान और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर समाज सावधान नहीं हुआ, तो आने वाले 25 से 30 सालों में देश में हालात बदल सकते हैं.

राजनीति और ममता बनर्जी पर किया कटाक्ष

सभा में छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर संभाजी महाराज के शौर्य के गाथा सुनाते हुए उन्होंने उपस्थित युवाओं में जोश भरने की कोशिश की. उन्होंने राजनीति को कीचड़ बताते हुए कहा कि वे अपने बेटे को नेता नहीं, बल्कि धर्म रक्षक संभाजी महाराज की तरह बनाएंगे.

वहीं, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद का अंजाम भी अयोध्या जैसा ही होगा.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो वोट का भिखारी है, वो रेवेन ओवैसी है. इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून और गौ के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग को भी दोहराया.

(रिपोर्ट – सचिन पांडेय)

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!