राज्य

गुरुग्राम में निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी! एडमिट कार्ड न मिलने पर परीक्षा नहीं दे पाए बच्चे

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है, गुरुग्राम के एक निजी स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड न दिए जाने के चलते कुछ बच्चे एग्जाम वंचित रह गए. अब बच्चों के अभिभावक अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं.

बताया गया कि जब स्कूल प्रबंधन की मनमानी की शिकायत लेकर बच्चों के अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो वहां से उन्हें निराशा ही हाथ लगी. जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन अपने कार्यालय में नहीं मिलें. अभिभावकों ने बताया कि जब जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर बातचीत करनी चाही तो उनका कॉल भी रिसीव नहीं हुआ.

स्कूल प्रबंधन ने नहीं दिए बच्चों के एडमिट कार्ड

दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर 9 स्थित निजी स्कूल के बच्चों का आज CBSE 10वीं का पेपर था. मगर, करीब एक दर्जन बच्चों का एडमिट कार्ड स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं दिए गए. छात्रों के अभिभावकों की माने तो स्कूल प्रबंधन नवंबर महीने से उन्हें गुमराह कर रहा है.

स्कूल प्रबंधन बोला- CBSE की तरफ से नहीं जारी हुआ एडमिट कार्ड

अभिभावकों के मुताबिक, प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि आपके बच्चों का एडमिट कार्ड सीबीएसई की तरफ से नहीं जारी किया गया है. बच्चों के परिजनों ने यह भी बताया कि जब अभिभावक स्कूल में एकत्रित हुए और स्कूल प्रबंधन से इस बारे में बातचीत की तो ठीक से जवाब नहीं दिया गया.

डिप्टी कमिश्नर ने जांच के लिए किया निर्देशित

इसके बाद अभिभावक डीसी आवास पर पहुंच गए. इस दौरान स्कूल प्रबंधन के लोग लोग डीसी आवास के बाहर पहुंच गए और अभिभावकों से बातचीत कर मामले को हल करने की कोशिश की. अभिभावकों ने देर रात ही गुरुग्राम के डीसी से मुलाकात की. जिसके बाद उन्होंने रात को ही जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले में जांच के लिए निर्देशित किया.

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा, स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के फॉर्म ही नहीं भरे थे, जिसके कारण एडमिट कार्ड नहीं मिल पाया. बच्चों का 1 साल बिना परीक्षा दिए ही खराब हो गया. अभिभावक गुरुग्राम जिला प्रशासन पर भी सवालिया निशान उठाया है. उनका है कि जिला प्रशासन इस मामले में कोई कार्य नहीं कर रहा.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!