राज्य

उपेंद्र कुशवाहा के MLA ने की शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, CM नीतीश से कहा, ‘सर अब…’

बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून में समीक्षा की मांग की गई है. एनडीए के सहयोगी RLM के विधायक माधव आनंद ने शराबबंदी की समीक्षा की मांग की. विधायक ने कहा समय आ गया है कि शराबबंदी की समीक्षा की जाए. आरएलएम विधायक माधव आनंद ने शराबबंदी कानून को लेकर सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं. क्योंकि इस तरह का फैसला लेने के लिए जज्बा और बहुत बड़ा दिल होना चाहिए.

माधव आनंद ने क्या कहा?

विधानसभा में बोलते हुए माधव आनंद ने कहा, “शराबबंदी जब की जाती है तो निश्चित रूप से बहुत कुछ सोचना पड़ता है और उन्होंने (सीएम) शराबबंदी का फैसला किया. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर में इसका समर्थन किया.” 

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपनी सरकार से यह कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री हमेशा समीक्षा करते हैं. अपनी सरकार है और मुख्यमंत्री से यह कहना चाहता हूं कि सर अब समय आ गया है कि शराबबंदी की भी समीक्षा की जानी चाहिए.”

इसको अच्छे ढंग से लागू किया जाए- माधव आनंद

माधव आनंद ने आगे कहा, “इसको अच्छे ढंग से लागू किया जाए. साथ ही जागरूकता पर काम किया जाए और कानून में जहां भी संशोधन की आवश्यकता हो संशोधन करते रहिए. सर आप हमेशा से ही समीक्षा करते आए हैं इसलिए इसकी भी समीक्षा होनी चाहिए.” 

शराबबंदी लागू है और आगे भी रहेगा- मंत्री

विधानसभा में सहयोगी दल RLM के विधायक की तरफ से शराबबंदी की समीक्षा की मांग के बाद जेडीयू कोटे के सीनियर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी सबकी सहमति से लागू हुआ था, लागू है और आगे भी रहेगा. शराबबंदी की समीक्षा किए जाने की मांग पर बिना जवाब दिए विजय कुमार चौधरी चल दिए.

सूखे नशे की चपेट में बिहार की नई पीढ़ी- अख्तरुल ईमान

वहीं, AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा, “बिहार में शराबबंदी पूरी तरीके से फेल हो चुकी है. शराब की पूरे बिहार में होम डिलीवरी हो रही है. सरकार और पुलिस का संरक्षण शराब माफिया को हासिल है. बिहार में नई पीढ़ी सूखे नशे की चपेट में आ गई है.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!