खेल

IND VS PAK: जाहिल, उल्लू, डरपोक…पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने सलमान आगा को दी गालियां, शर्मनाक हार पर फूटा गुस्सा

Basit Ali Slammed Salman Agha After Pakistan Lost: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को काफी आलचोनाओं का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बासित अली ने सलमान आगा को जाहिल, उल्लू और डरपोक तक कह दिया है. बासित अली ने कहा कि सलमान आगा की रणनीति की वजह से पाकिस्तानी टीम को भारत के हाथों शर्मनाक हार मिली है. उन्होंने हेड कोच माइक हेसन को भी जाहिल बताया है. यही नहीं बाबर आजम को उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी की ही तमीज नहीं है. आइए यहां हम आपको बताते हैं कि बासित अली ने पाकिस्तान के खिलाफ कैसे इतनी आग उगली है.

पाकिस्तान टीम पर बासित अली का हमला

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज बासित अली ने पाकिस्तानी टीम पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में पाकिस्तानी टीम की आलोचना करते हुए कहा, ‘मुझे माफ कर दीजिएगा, अगर मेरे मुंह से कुछ गलत शब्द निकल जाए. जिन जाहिलों को ये नहीं पता कि जिस जगह पर ये मैच हुआ है, तीनों पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. जिम्बाब्वे वाला मैच इनके सामने है और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. कहते हैं हमारी गेंदबाजी बहुत मजबूत है, तो जो अच्छी चीज है उसे बाद में करो ना उल्लू. किसने बोला पहले गेंदबाजी करो.’

‘सलमान आगा डरपोक कप्तान’

बासित अली ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा को कोसते हुए कहा, ‘अभिषेक शर्मा जैसा प्लेयर पहले ओवर में आउट हो जाता है, वो भी सलमान आगा की गेंदबाजी पर. अब कप्तान की डिफेंसिव अप्रोच देखें, इतना डरपोक कप्तान, पहले ओवर में आउट भी करा. पहले दो ओवर में उसने 10 रन दिए और उसने तीसरा ओवर कराया ही नहीं. उस्मान तारिक का हव्वा ही खुद खराब कर दिया, उससे बाद में गेंदबाजी कराई. बच्चों की तरह क्रिकेट खेल रहे हैं. हमें तो पहले से पता था कि ये हार जाएंगे. हम तो सोच रहे थे कि बारिश हो जाए और एक-एक प्वाइंट बंट जाए. जिन जाहिलों को ये नहीं पता कि पहले गेंदबाजी करनी चाहिए या बल्लेबाजी, वो पाकिस्तान के हेड कोच बने हुए हैं.’

‘बाबर आजम को बैटिंग की तमीज नहीं’

पाकिस्तानी टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अक्षर पटेल के खिलाफ बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया. इसपर बासित अली ने कहा, ‘दुनियाभर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाबर आजम चौथे नंबर पर खेल रहे हैं और अक्षर पटेल को आड़ा शॉट मारा, कोई बैटिंग की तमीज सिखाओ इन्हें, किस तरह बल्लेबाजी करते हैं. सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देख लो, कौन से उन्होंने छक्के मारे हैं. उन्होंने पार्टनरशिप बनाई क्योंकि ईशान आउट हो गया था.’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!