देश

न्यूजक्लिक के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, दिया 184 करोड़ की पेनाल्टी का नोटिस, चीफ एडिटर की भी बढ़ी मुश्किल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार (16 फरवरी) को न्यूज क्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर बड़ा एक्शन लिया है. फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट (FEMA) के तहत ईडी ने उनको 184 करोड़ रुपये जुर्माने का नोटिस जारी किया है. उनके खिलाफ यह एक्शन विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन को लेकर लिया गया है. ईडी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

पीटीआई के मुताबिक,  आदेश में साफ किया गया है कि न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के स्वामित्व वाली कंपनी ‘पीपीके न्यूजक्लिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड’ पर 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है, जबकि चीफ एडिटर पुरकायस्थ पर कथित उल्लंघन को लेकर 64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों का उल्लंघन करने को लेकर की गई है. जिसमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) फंड की गलत डिटेल देने और सर्विस और निर्यात की गलत घोषणा शामिल है. ईडी के इस बड़े एक्शन पर अभी तक ‘न्यूजक्लिक’ से अभी प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

प्रवर्तन निदेशालय ने मामले को लेकर सितंबर 2021 में पहली बार एक्शन लिया था, जब नई दिल्ली के सैदुलजाब इलाके में स्थित न्यूजक्लिक के ऑफिस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में छापेमारी की थी.  मामले में जांच एजेंसी ने न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के चीफ एडिटर रकायस्थ समेत 25 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं. न्यूज पोर्टल और उसके संस्थापक पर सीबीआई, ईडी समेत कई एजेंसियां कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग, विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन तक के आरोपों की जांच की जा रही हैं.

बीजेपी ने साल 2023 में अमेरिकी समाच पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक न्यूज का हवाला देते हुए न्यूजक्लिक और उससे जुड़े प्रमोटर्स पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. लेख में कहा गया था कि यह पोर्टल एक वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है जिसे अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम से वित्त पोषण प्राप्त होता है, जो कथित तौर पर चीनी सरकार के मीडिया तंत्र के साथ मिलकर काम करते हैं. न्यूजक्लिक वेबसाइट की स्थापना साल 2009 में हुई थी. जिसकी वेबसाइट पर लिखा है कि यह एक स्वतंत्र मीडिया संगठन है, जो भारत और अन्य जगहों से प्रगतिशील आंदोलनों पर फोकस करते हुए न्यूज को कवर करने के लिए समर्पित है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!