आजमगढ़

Azamgarh News: वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक संगोष्ठी संपन्न

रिपोर्ट शिवम् सिंह-मार्टिनगंज

आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज शिक्षा क्षेत्र फूलपुर के पुष्पनगर स्थित पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक संगोष्ठी विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत की विविध मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सोमवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तहसीलदार मार्टीनगंज अन्जू यादव व डायट प्रवक्ता अरविंद कुमार मौर्य के कराम्बुज द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष , वाचनालय , प्रधानाध्यापक कक्ष का भी अवलोकन किया,कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञापन प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,डांस राम सियाराम सियाराम,रामा रामा रटते रटते,डांस हम हैं अम्बेडकरनगर के बच्चे,राधा गोरी गोरी, मटकिया धई धई
फोरत कौवाली,बसंत सांग नाटक सोसल मीडिया आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी फूलपुर राजीव कुमार यादव ने छात्र छात्राओं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे मोबाइल का उपयोग न करें इसके लिए अभिभावकों को हमेशा अपने बच्चों की देखभाल करते रहना चाहिए क्योंकि मोबाइल के ज्यादा उपयोग से बच्चों में चिड़ चिड़ा पन, आंखों की बीमारियां,भूलने की आदत हो जाती है। प्रधानाध्यापक ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण कर बैच लगा अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सेवक चौहान प्रभारी प्रधानाध्यापक,संचालन जितेन्द्र कुमार मिश्र,नवीन कुमार यादव, विकास मिश्र ने किया,इस अवसर पर आलोक सिंह, लक्ष्मीशंकर,चंदा सिंह, प्रमोद चौहान, शैलेन्द्र कुमार, अमरदीप राजभर,रीतू यादव, रविन्द्र कुमार, अखिलेश सिंह,राजकुमार यादव, कृष्ण चंद्र चौधरी, शैलेन्द्र सिंह यादव, दुर्गेश मिश्र,सुबास चंद्र यादव,राजू चौहान,अनिल यादव, शिवशंकर सिंह अनिल यादव आदि उपस्थित थे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!