‘रात में 3 बजे ऑनलाइन रहती हो, मैं तुमसे प्यार करता हूं’, स्कूल टीचर ने 9वीं क्लास की लड़की को किया प्रपोज

Satara Crime News: महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड तालुका स्थित मलकापुर शहर में वेलेंटाइन डे के दिन शिक्षा क्षेत्र को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां नौवीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को उसके ही टीचर ने प्रेम प्रस्ताव दिया और उसके साथ ही टीचर पर अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप भी लगा है.
पीड़िता की शिकायत पर कराड शहर पुलिस स्टेशन में आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता के मुताबिक, 14 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे संबंधित टीचर ने उसे क्लास के बाहर बुलाया. डर के कारण छात्रा अपनी तीन सहेलियों को साथ लेकर बाहर गई.
छात्रा को अकेला रोककर किया प्रपोज
आरोप यह है कि टीचर ने बाकी तीनों छात्राओं को वापस क्लास में भेज दिया और पीड़िता को वहीं रोक लिया. इसके बाद उसने कहा, “मैं तुम्हें चार दिन से बुला रहा था, तुम क्यों नहीं आई? तुम रात में तीन बजे व्हाट्सएप पर ऑनलाइन क्यों रहती हो? मैं तुमसे प्यार करता हूं,” और छात्रा का हाथ पकड़ लिया. टीचर की इस हरकत से छात्रा काफी डर गई.
आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज
इस घटना से घबराई छात्रा ने तुरंत अपना हाथ छुड़ाया और दौड़कर क्लास में चली गई. बाद में उसने पूरी बात अपनी सहेलियों और परिवार को बताई. परिजन उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. रविवार को कराड शहर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है और स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
यह भी पढ़ें –
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा
महाराष्ट्र: पुलिस पहरे में भी सुरक्षित नहीं जजों के घर, अमरावती में 9 मकानों में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप



