राज्य

सुलतानपुर पर पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर निशाना, अखिलेश यादव और ओवैसी पर क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार (15 फरवरी) को अपने गृह जनपद सुलतानपुर पहुंचे. इस बीच वह एक निजी विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान वे मीडिया से भी रूबरू हुए. इस दौरान उनसे जब सवाल किया गया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि ओवैसी को अगर यूपी चुनाव में आना है तो वे साइकिल पर सवार होकर आएं. 

इस पर संजय सिंह ने कहा, “अभी मैने अखिलेश यादव का ये बयान सुना नहीं है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे मुद्दे आयेंगे जिससे यहां की जनता दुःखी है.” संजय सिंह ने कहा कि आज की तारीख में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा बेरोजगारी का अड्डा बन चुका है, हर जिले में बरोजगारों की बड़ी संख्या है. 

कृषि क्षेत्र को पूरी बर्बादी पर पहुंचा दिया- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि आज इन्होंने कृषि क्षेत्र को पूरी बर्बादी पर पहुंचा दिया है. तीसरी बात है बुलडोजर की राजनीति करना. उन्होंने कहा कि डराना धमकाना, पिछड़े, दलितों और मुसलमानों के साथ नफरत फैलाना और उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है. जो पार्टी इन मुद्दों पर कार्य करेगी वो निश्चित रूप से सफलता पाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान कि हर कोई अपने नाम के आगे शंकराचार्य नहीं लिख सकता के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ थोड़े ही तय करेंगे कि कौन शंकराचार्य लिख सकता है या नहीं.

उन्होंने आगे कहा कि शंकराचार्य बनाने की परंपरा है. उसके रीति रिवाज हैं. उसी हिसाब से शंकराचार्य बनेंगे. उसमें सीएम योगी और पीएम मोदी की कोई भूमिका नहीं है. न ही बीजेपी वाले तय करेंगे कि कौन शंकराचार्य बन सकता है. संजय ने कहा कि शंकराचार्य ही शंकराचार्य का चयन कर सकते हैं कि कौन उनकी गद्दी पर बैठेगा.

ट्रेड-डील पर क्या बोले संजय सिंह?

ट्रेडडील पर संजय सिंह ने कहा कि किसानों के हित में ट्रेडड्रिल नहीं है. हर साल 12 लाख करोड़ का अमेरिकी सामान हिंदुस्तान में आएगा तो आप का देश कहां जाएगाय़ कौन सा रोजगार यहां बचेगा.अभी थोड़े चीजों के लिए खोला है बाजार, बाद में और चीजों के लिए खोल देंगे बाजार. 

उन्होंने कहा कि ट्रेडड्रिल थ्रेटडील है, आपके सामनों पर 18% टैक्स लगे और उनके पर जीरो % टैक्स, ये कौन सा ट्रेडड्रील है. उन्हों कहा कि रूस से तेल नहीं खरीदने पर 70-80 हजार करोड़ सालाना अतिरिक्त भार देश की जनता पर पड़ेगा.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!