राज्य

‘पाकिस्तान शुरू से फिसड्डी टीम…’, T-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर और क्या बोले फैंस?

टी-20 वर्ल्ड कप में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. इस जीत को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक काफी खुश हैं. दिल्ली से क्रिकेट के एक प्रशंसक ने कहा कि ये बहुत ही अच्छी शुरूआत है. पाकिस्तान शुरू से फिसड्डी टीम रही है. उनकी औकात नहीं है भारत के सामने जीतने की. आज 8-1 से हम जीते हैं. बहुत खुशी का माहौल है. बहुत ही अच्छी बैटिंग की. पिच बहुत स्लो थी और बॉल रूककर आ रही थी.

एक दूसरे फैंस ने कहा, ”भारत ने बहुत अच्छा खेला. पाकिस्तान के गेंदबाजों की धुलाई हो गई. बदला पूरा हो गया.” एक और क्रिकेट के प्रशंसक ने कहा, ”भारतीय टीम आज बहुत बढ़िया खेली है. पाकिस्तान को लपेट दिया. मैच देखकर मजा आ गया.”

ईशान किशन ने बहुत अच्छा खेला- प्रशंसक

टी20 विश्व कप 2026 के मैच में भारत द्वारा पाकिस्तान को 61 रनों से हराने पर एक प्रशंसक ने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि पिछले नौ मैचों में से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ मैच जीते हैं, और भारत जीतना जारी रखेगा. ईशान किशन ने बहुत अच्छा खेला और 77 रन भी बनाए.”

ईशान किशन ने 77 रनों की पारी खेली

ईशान के तूफानी अर्द्धशतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान 114 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारत ने 20 ओवर में 175/7 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. अक्षर पटेल ने उस्मान को ईशान के हाथों स्टंप आउट करवाया. इससे पहले पाकिस्तान ने पावरप्ले के अंदर 38 रन बटोरे और 4 विकेट गंवाए. 

भारत को हार्दिक ने पहली सफलता दिलाई. टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने 2-2 विकेट झटके. भारत ने इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 8-1 कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान (44) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!