आजमगढ़

Azamgarh News: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जन चौपाल का आयोजन,

ठेकमा आजमगढ़
आजमगढ़ के ठेकमा विकासखंड के इशाकपुर गांव में पूर्व प्रधान रामअवध राजभर के आवास पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जन चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें माननीय मंत्री श्रम सेवायोजन अनिल राजभर ने शिरकत की।
माननीय मंत्री अनिल राजभर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और महाराजा सुहेलदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला।माननीय मंत्री अनिल राजभर ने कहा हमारे पूर्वज महाराजा सुहेलदेव हैं, जिनकी जयंती माहुल आजमगढ़ में 22 जनवरी 2026 को पूरे जिले व प्रदेश में भव्य तरीके से मनाई जाएगी। सभी लोगों से अपील है कि वे भारी संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस अवसर पर रामसुहारत राजभर जिला मंत्री लालगंज,पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश राय,बरदह मंडल अध्यक्ष शरद राय ,अरुण उपाध्याय, नवीन राय, अमित बिंद,सुनील सिंह डा सुनीता भारती, आशुतोष तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, अच्छे लाल, छोटे लाल सुरेश राजभर मनोज राजभर ,अवधेस राजभर सेक्टर संयोजक ,सोहन राजभर पूर्व प्रधान उसरी, राजेश राजभर ,पूनम मंडल उपाध्यक्ष, रवी राजभर ,चंदन राजभर ,विक्रम राजभर, लालचंद प्रजापति, रामअवध राम और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष उपस्थित रहे।माननीय मंत्री अनिल राजभर ने ग्रामीणों से कहा कि वे उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए हमेशा तैयार हैं,उन्होंने कहा कि वे गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
ग्रामीणों ने मंत्री अनिल राजभर के इस पहल की सराहना की और कहा कि वे उनके साथ हैं।
मंत्री अनिल राजभर ने ग्रामीणों का धन्यवाद दिया और कहा कि वे उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!