राज्य

जम्मू: एलओसी पर तैनात हापुड़ के BSF जवान ने तोड़ा दम, पेट्रोलिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

जम्मू के राजौरी में एलओसी पर तैनात बीएसएफ की 61वीं बटालियन के एसआई राजकुमार शर्मा की पेट्रोलिंग के दौरान अचानक निधन हो गया. इसकी जानकारी जब हापुड़ में जवान के परिवार के लोगों को हुई, तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. 

वहीं रविवार (15 फरवरी) को बीएसएफ के जवान का शव पूरे सैनिक सम्मान के साथ हापुड़ में लाया गया और यहां सेना के जवानों ने उन्हें बंदूक से सलामी देते हुए अंतिम संस्कार किया. 

जानकारी के अनुसार हापुड़ के स्वर्ग आश्रम स्थित शिवलोक कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार शर्मा बीएसएफ की 61वीं बटालियन में एसआई के पद पर तैनात थे और उनकी ड्यूटी राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पंजपीर क्षेत्र में थी.

पेट्रोलिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

बताया जा रहा है कि राजकुमार शर्मा ड्यूटी पर तैनाती के दौरान पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिस पर साथी जवान उन्हें चिकित्सा के लिए सेना के अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बीएसएफ जवान राजकुमार शर्मा के निधन की जानकारी जब उनके हापुड़ स्थित परिजनों को दी गई, तो पूरे परिवार सहित इलाके में मातम पसर गया. गमगीन माहौल में सेना के जवान राजकुमार शर्मा का शव लेकर हापुड़ पहुंचे, यहां उनका पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!