राज्य

सोनभद्र: पत्नी को भेजने से किया मना तो बिजली के टावर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में रविवार को अजीब मामला सामने आया, जहां पत्नी को घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचे युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया और देखते ही देखते बिजली के टावर पर चढ़ गया.

मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका मोहल्ले का है, जहां थाना कर्मा निवासी विश्राम अपनी पत्नी को लेने आया था, लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा ले जाने इनकार किए जाने के बाद युवक आपा खो बैठा और खतरनाक कदम उठा लिया. 

हालांकि समय रहते सीओ सिटी रणधीर मिश्रा को जैसे ही जानकारी हुई उनके सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और युवक को सकुशल नीचे उतार लिया.पूरी घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बिजली के टावर पर चढ़कर किया हंगामा

थाना कर्मा निवासी विश्राम रविवार अपनी पत्नी को अपने घर ले जाने के लिए राबर्ट्सगंज के छपका मोहल्ले पहुंचा था. लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा विदाई न किए जाने पर विवाद बढ़ गया. इसी दौरान युवक ने गुस्से और हताशा में आकर बिजली के टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया. ऊंचाई पर युवक को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई. 

पुलसि ने सुरक्षित नीचे उतारा

सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी रणधीर मिश्रा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया. गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया.पुलिस ने युवक को सुरक्षित कब्जे में लेकर परिजनों से बातचीत शुरू कर दी है.

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह पूरा मामला सामने आया. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. लेकिन कुल मिलाकर मौके पर कुछ देर के लिए बवाल देखने को मिला.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!