आजमगढ़

Azamgarh News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2279 मरीजों का हुआ उपचार, 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर मिली स्वास्थ्य सेवाएं

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में रविवार 15 फरवरी को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सभी 77 निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में मरीजों को निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराई गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में कुल 86 चिकित्सकों एवं 284 पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मेले के दौरान कुल 2279 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 1057 पुरुष, 941 महिलाएं तथा 281 बच्चे शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान 70 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि कोविड हेल्प डेस्क पर 169 मरीजों की जांच की गई। रोगवार आंकड़ों के अनुसार 329 गैस्ट्रो, 313 डायबिटीज, 254 त्वचा रोग, 206 श्वसन रोग, 106 उच्च रक्तचाप, 47 लीवर, 23 एनीमिया तथा 9 टीबी मरीजों की पहचान की गई।
इसके अतिरिक्त 107 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई तथा 113 कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया। अन्य बीमारियों से संबंधित 899 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि गंभीर स्थिति वाले 8 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध रहीं, जिनके तहत 2 जनरल सर्जन, 2 नेत्र सर्जन, 3 स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं 1 ईएनटी विशेषज्ञ द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि आरोग्य मेला का उद्देश्य आमजन को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग जनपदवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!