Azamgarh News: सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल


आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटघाट रौनापार मार्ग पर सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनगंज गांव निवासी मनोज यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र सुरेश यादव शनिवार देर शाम जीयनपुर में अपना काम निपटा कर अपनी बाइक से घर आ रहा था । सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया । इस दुर्घटना में बाइक सवार मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया । उसके परिजनों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, परंतु इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं रविवार सुबह पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । मृतक मनोज चार भाइयों में सबसे बड़ा था उसकी पत्नी मनीषा और माता जादी देवी शाहिद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।



