राज्य

IND vs PAK: ‘हमें पहले टॉस जीतकर…’, भारत-पाक मैच को लेकर मोहम्मद शमी के कोच ने टीम को दी सलाह

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ घंटे के बाद रोमांचक मुकाबला होने वाला है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाले बदरुद्दीन सिद्दीकी जो मोहम्मद शमी के कोच है. उनसे इंडिया-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर बात की गई है. इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम को सलाह दे दी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया टीम बेहद ही मजबूत है. 

भारतीय टीम को सलाह देते हुए कहा कि हमें पहले टॉस जीतकर बैटिंग करनी चाहिए. हमारी इंडियन टीम में तमाम क्रिकेटर लगातार अच्छी मेहनत कर रहे हैं और उसका परिणाम भी यह होगा इंडिया टीम जीत हासिल करेगी.

मोहम्मद शमी के कोच ने मैच को लेकर क्या कहा?

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतिक्षित मैच रविवार (15 फरवरी) को श्रीलंका के स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी बीच इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के बचपन के कोच रहे बदरुद्दीन ने कहा कि हमारी टीम बहुत ज्यादा स्ट्रॉग है. 

पाकिस्तान के मुकाबले हमें पूरी उम्मीद है कि हम लोग जीतेंगे. उन्होंने कहा की बॉलर हर मैच में अपनी तरफ से बेहतर करता है. इतने लंबे समय के बाद मैच हो रहा है, तो और ज्यादा जोश होगा. हालांकि इंडिया-पाकिस्तान के मैच में प्रेसर भी रहता है. जो प्रेशर को हैंडल कर लेता है, वही जीतता है और वही बड़ी टीम होती है.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें

साल 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में अपना पहला मैच खेलने जा रहे हैं. ऐसे में सभी की निगाहें टीम इंडिया की जीत पर टिकी हुई हैं. इस मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। मैच से पहले कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों, क्रिकेट कोचों, युवा क्रिकेटरों और क्रिकेट फैंस से ने मैच में भारत को जीत का मजबूत दावेदार बताया.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!